Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रयात बहारा यूनिवर्सिटी ने जीता 52वीं ऑल इंडिया हॉट वेदर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

Summer express/मंडी-:मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित 52वीं ऑल इंडिया हॉट वेदर फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब रयात बहारा यूनिवर्सिटी ने अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में रयात बहारा यूनिवर्सिटी की टीम ने ऊना को 2-1 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। 17 नवंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में उत्तरी भारत की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। समापन अवसर पर डीसी अपूर्व देवगन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्राकृतिक आपदा के चलते इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया था। इस वर्ष सफल आयोजन के लिए उन्होंने ऑल इंडिया हॉट वेदर फुटबॉल टूर्नामेंट सोसायटी और पूर्व खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की।

वहीं, सोसायटी के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि संस्था पिछले पांच दशकों से अधिक समय से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता में विजेता रयात बहारा यूनिवर्सिटी की टीम को 41 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता ऊना की टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ी सागर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी टीम पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने मंडी पहुंची थी। पहली ही बार में खिताब जीतना उनके लिए यादगार उपलब्धि है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.