Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाजरा खरीद और भावांतर भुगतान में देरी से किसान परेशान, वीरेंद्र लांबा ने सरकार से मांगा जवाब

Summer express, मंडी अटेली (महेंद्रगढ़)। बाजरा खरीद में हो रही देरी और भावांतर भरपाई योजना की राशि का भुगतान नहीं होने से किसानों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। किसान नेता एवं समाजसेवी वीरेंद्र लांबा ने प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक कई किसानों के खातों में भावांतर भरपाई की राशि नहीं पहुंची है। इससे किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वीरेंद्र लांबा ने कहा कि कृषि मंत्री ने किसानों के खातों में  भावांतर राशि भेजने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। किसान अब भी अपने बैंक खातों में राशि आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की ओर से भुगतान की समय सीमा बताए जाने के बाद भी किसानों को उनका हक क्यों नहीं मिला है?

लांबा ने बाजरा खरीद व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिन किसानों ने अपनी फसल बेचने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है, उनमें से कई की उपज अब तक नहीं खरीदी गई है। खरीद प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उनका समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है, लेकिन उपज बेचने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उसे लंबा इंतजार करना पड़ता है। समय पर खरीद और भुगतान नहीं होने से किसानों की आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।

वीरेंद्र लांबा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बाजरे की लंबित खरीद प्रक्रिया को जल्द पूरा कराया जाए और भावांतर भरपाई योजना के तहत पात्र किसानों की बकाया राशि उनके खातों में तुरंत भेजी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल आश्वासन देने के बजाय उनकी फसल की समय पर खरीद और सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.