Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज

Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 3.8 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया जाएगा।मोहाली की विप्रोनिक्स कंपनी की ओर से आयोजित इस पहले कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए और एमसीए के कुल 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कंपनी की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया और इंटरव्यू के बाद दो विद्यार्थियों को नौकरी के लिए चुना गया। इनमें एमबीए के अमनदीप और बीसीए के ऋषभ कुमार शामिल हैं।

चयनित विद्यार्थियों को कंपनी की ओर से शुरुआती प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें 13,500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों को 3.8 लाख रुपये सालाना का पैकेज प्रदान किया जाएगा।यूनिवर्सिटी में पहली बार आयोजित इस प्लेसमेंट ड्राइव को प्रबंधन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने इस पहल पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कंपनी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होना विद्यार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसर खोलने की दिशा में सकारात्मक कदम है। यह विश्वविद्यालय में शैक्षणिक और आधारभूत सुविधाओं के निरंतर विकास के साथ शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के प्रयासों का परिणाम है।कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्रियां देना नहीं, बल्कि उन्हें उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास से भी सशक्त बनाना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में इस तरह के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों में भी आयोजित किए जाएंगे। इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी अपने संस्थानों में ही रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट,दो विद्यार्थियों को मिला 3.8 लाख का सालाना पैकेज

ट्रेनिंग के दौरान 13,500 रुपये मासिक वेतन, ट्रेनिंग पूरी होने पर मिलेगा 3.8 लाख का पैकेज Summer express/मंडी,धर्मवीर।सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) मंडी ने रोजगार के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी परिसर में पहली बार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें दो विद्यार्थियों का चयन मोहाली की कंपनी में हुआ...

पेंशनरों पर FIR को लेकर सरकार के खिलाफ भड़की ज्वाइंट एक्शन कमेटी, सचिवालय घेराव की चेतावनी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पेंशनरों पर दर्ज एफआईआर को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पेंशनरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज ज्वाइंट एक्शन कमेटी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने एफआईआर को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए...
Summer Express - असम में हैरान करने वाला मामला: जिसे मृत मानकर किया अंतिम संस्कार, वह अगले दिन जिंदा लौटा घर

मानेसर के कासन गांव के जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Summer express, गुरुग्राम। मानेसर के नजदीक कासन गांव के जंगल में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद उसका शव जंगल में फेंका गया होगा। सुनसान स्थान पर लंबे समय तक...

विधायक फंड कोई भीख नहीं, विकास कार्यों का पाई-पाई हिसाब देने को तैयार हूं: गोकुल सेतिया

Summer express, सिरसा। सिरसा की बदहाल नागरिक सुविधाओं और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने खून से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम पत्र लिखने वाले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार किया है।  रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर सेतिया ने कहा कि विधायक फंड कोई भीख नहीं है, बल्कि...

कपाल मोचन मेले के लिए अंबाला रोडवेज ने चलाईं 100 से अधिक विशेष बसें, जीएम ने जांची व्यवस्था

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। हरियाणा के यमुनानगर स्थित ऐतिहासिक कपाल मोचन तीर्थ में चल रहे मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस स्टैंड से 100 से अधिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.