Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईजीएमसी-संजौली सड़क की टायरिंग में देरी पर भड़के मेयर, ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Summer express/शिमला/संजू-:आईजीएमसी-संजौली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे किए गए निरीक्षण के दौरान सड़क पर टायरिंग का काम बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सुएज (SUEZ) कंपनी के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बता दें कि पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए आईजीएमसी से संजौली जाने वाली सड़क की खुदाई की गई थी। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत और टायरिंग की जानी थी, लेकिन इसमें लगातार हो रही देरी के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर उड़ती धूल और मिट्टी से स्थानीय निवासियों, पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने संबंधित एजेंसी और ठेकेदार को जल्द सड़क दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद काम में अपेक्षित तेजी नहीं आई। सोमवार को निरीक्षण के दौरान काम बंद मिलने पर महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सड़क की टायरिंग में अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मौके पर आईजीएमसी नाले में बिटुमेन तैयार करने का काम भी चल रहा था। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। संबंधित एजेंसी को सड़क की टायरिंग शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अब काम शुरू हो गया है और इसे जल्द पूरा करने को कहा गया है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईजीएमसी-संजौली सड़क की टायरिंग में देरी पर भड़के मेयर, ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Summer express/शिमला/संजू-:आईजीएमसी-संजौली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे किए गए निरीक्षण के दौरान सड़क पर टायरिंग का काम बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सुएज (SUEZ) कंपनी...

सितारों से सजा संगीतकार अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन, अभिषेक शर्मा के जीजा और माता-पिता भी रहे खास मेहमान

चेन्नई। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी तथा उसके बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन ने फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और कारोबारी जगत का खूब ध्यान खींचा। समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। रिसेप्शन में आकाश अंबानी, एम.एस. धोनी, रजनीकांत, कमल हासन, एम.के. स्टालिन और विजय...

सूरजकुंड फिर बनेगा भाजपा की सियासी रणनीति का केंद्र, 27-28 नवंबर को जुटेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

Summer express, फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित सूरजकुंड अपनी पर्यटन और हस्तशिल्प मेले की पहचान के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी खास महत्व रखता है। दिल्ली के नजदीक और शांत वातावरण होने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे कई बार राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठकों के लिए चुना है। यहां...

झज्जर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, छह लाख रुपये मुआवजे के आदेश

Summer express, झज्जर। आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में झज्जर की विशेष अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एक्सक्लूसिव कोर्ट) मोना सिंह की अदालत ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी...

सपना चौधरी और वीर साहू का रिश्ता तलाक तक पहुंचा, पॉडकास्ट में डांसर ने खुद की पुष्टि

Summer express,नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में चल रहा विवाद अब तलाक तक पहुंच गया है। सपना ने अपने पति और हरियाणवी गायक वीर साहू से अलग होने के लिए तलाक का केस दायर कर दिया है। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सपना ने खुद इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.