Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, छह लाख रुपये मुआवजे के आदेश

Summer express, झज्जर। आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में झज्जर की विशेष अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एक्सक्लूसिव कोर्ट) मोना सिंह की अदालत ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी को सजा सुनाने के साथ कुल 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा पीड़ित बच्ची के पुनर्वास और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को छह लाख रुपये मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

मामला बेरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस को 20 मार्च 2025 को दी गई शिकायत के अनुसार, आठ वर्षीय बच्ची दोपहर करीब सवा दो बजे घर से सामान लेने के लिए दुकान पर गई थी। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे खाने-पीने की चीज दिलाने का लालच दिया और हाथ पकड़कर एक कमरे में ले गया। आरोप था कि वहां उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की और विरोध करने पर शोर मचाने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे तीन युवकों ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित घर पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जांच पूरी होने पर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

अदालत ने 18 नवंबर 2026 को आरोपी को दोषी करार दिया था। अब सजा के बिंदु पर फैसला सुनाते हुए पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 20 साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। बीएनएस की धारा 140(4) के तहत पांच साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माना, धारा 351(3) के तहत पांच साल का कठोर कारावास तथा धारा 137(2) के तहत तीन साल की कैद और तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। अदालत ने स्पष्ट किया कि सभी मुख्य सजाएं एक साथ चलेंगी। जुर्माना जमा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

जिला न्यायवादी डॉ. अनुज दहिया के निर्देशानुसार अभियोजन पक्ष ने मामले में प्रभावी पैरवी की। लोक अभियोजक किरण चौधरी ने अदालत में साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मार्च 2025 में दर्ज इस मामले में करीब एक साल छह महीने और 24 दिन में सुनवाई पूरी हुई और फैसला आया।

अदालत ने छह लाख रुपये की मुआवजा राशि को लेकर भी विशेष निर्देश दिए हैं। यह रकम किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में अधिकतम ब्याज दर वाली सावधि जमा के रूप में रखी जाएगी। बच्ची के बालिग होने तक वह इस राशि को नहीं निकाल सकेगी और न ही इस पर कोई ऋण लिया जा सकेगा। बालिग होने पर पहचान और जन्मतिथि का सत्यापन करने के बाद बैंक या डाकघर उसे ब्याज सहित पूरी राशि सौंपेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ खेलों को हथियार बना रही पंजाब सरकार: सीएम मान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार गांवों तक आधुनिक खेल सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को संगरूर जिले के...

अमृतपाल के उभार से भाजपा को फायदा! सत्ता के नए समीकरणों पर नजर

गुरशरण सिंह | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद भी राज्य की राजनीति में उनके दोबारा साथ आने की संभावनाओं पर समय-समय पर चर्चा होती रही है। अकाली दल की ग्रामीण...

श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया नगर कीर्तन

समर न्यूज | अमृतसरश्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से धार्मिक सभाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में...

पंजाब भाजपा ने बनाई चुनाव समिति, कैप्टन अमरिंदर बाहर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में गठित इस समिति में संगठन के पुराने नेताओं के साथ दूसरी पार्टियों से...

आईजीएमसी-संजौली सड़क की टायरिंग में देरी पर भड़के मेयर, ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Summer express/शिमला/संजू-:आईजीएमसी-संजौली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे किए गए निरीक्षण के दौरान सड़क पर टायरिंग का काम बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सुएज (SUEZ) कंपनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.