Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब भाजपा ने बनाई चुनाव समिति, कैप्टन अमरिंदर बाहर

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में गठित इस समिति में संगठन के पुराने नेताओं के साथ दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। समिति में 16 मुख्य सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य रखे गए हैं।
इसके गठन को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक स्तर पर जिम्मेदारियां तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। समिति में भाजपा के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को जगह दी गई है, लेकिन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम इसमें शामिल नहीं है।
हालांकि, उनकी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर को मुख्य सदस्य बनाया गया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और परनीत कौर दोनों कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में परनीत कौर को समिति में शामिल किया जाना और कैप्टन का नाम नहीं होना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन सकता है। पार्टी की ओर से इस संबंध में अलग से कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।

समिति के 16 मुख्य सदस्यों में सात ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में आए हैं। इनमें पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और पूर्व अकाली विधायक मनजीत सिंह मन्ना शामिल हैं। इन सात नेताओं में छह कांग्रेस की पृष्ठभूमि से हैं, जबकि मनजीत सिंह मन्ना शिरोमणि अकाली दल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इन नेताओं को समिति में स्थान देकर पार्टी ने उन चेहरों को भी चुनावी प्रक्रिया से जोड़ा है, जिनका पंजाब की राजनीति और अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव रहा है। इनमें सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक रह चुके नेता शामिल हैं।
{पुराने संगठनात्मक चेहरों पर भी भरोसा: भाजपा ने समिति में अपने पुराने और संगठन से जुड़े नेताओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है। इनमें तरुण चुग, अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक, प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु, विजय सांपला, दिनेश बब्बू और जंगी लाल महाजन शामिल हैं। इन नेताओं में कई प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक के रूप में काम कर चुके हैं। अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, श्वेत मलिक और विजय सांपला जैसे नेताओं के पास प्रदेश संगठन चलाने और चुनावी गतिविधियों में काम करने का अनुभव है। वहीं, तरुण चुग और श्रीनिवासुलु को संगठनात्मक जिम्मेदारियों का अनुभव है। पार्टी ने पुराने संगठनात्मक ढांचे और नए राजनीतिक चेहरों के बीच तालमेल बनाने का प्रयास किया है।
{तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी बनाए: प्रदेश चुनाव समिति में तीन नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इनमें पंजाब भाजपा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश सह-प्रभारी वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर शामिल हैं। इन नेताओं की भूमिका प्रदेश इकाई के साथ समन्वय बनाने और चुनाव से जुड़े संगठनात्मक कार्यों में मार्गदर्शन देने की रहेगी।
{अलग-अलग समितियों के जरिये तैयारी…
भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न स्तरों पर समितियों का गठन भी शुरू किया है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राय खन्ना की अगुआई वाली घोषणा-पत्र समिति और सुनील जाखड़ के नेतृत्व वाली आरोपपत्र समिति शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी पार्टियों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने की प्रक्रिया के लिए भी अलग समिति बनाई गई है। इन समितियों के माध्यम से पार्टी चुनावी मुद्दों, सरकार के कामकाज और संगठन के विस्तार से जुड़े पहलुओं पर काम कर रही है।
{2027 के चुनाव पर नजर: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने में जुटी है। चुनाव समिति में पुराने नेताओं के साथ कांग्रेस और अकाली दल से आए चेहरों को शामिल करना पार्टी की व्यापक राजनीतिक तैयारी का हिस्सा है। हालांकि, समिति में किस नेता को किस क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलेगी और चुनावी रणनीति को किस तरह आगे बढ़ाया जाएगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब भाजपा ने बनाई चुनाव समिति, कैप्टन अमरिंदर बाहर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में गठित इस समिति में संगठन के पुराने नेताओं के साथ दूसरी पार्टियों से...

आईजीएमसी-संजौली सड़क की टायरिंग में देरी पर भड़के मेयर, ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Summer express/शिमला/संजू-:आईजीएमसी-संजौली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे किए गए निरीक्षण के दौरान सड़क पर टायरिंग का काम बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सुएज (SUEZ) कंपनी...

सितारों से सजा संगीतकार अनिरुद्ध-काव्या का रिसेप्शन, अभिषेक शर्मा के जीजा और माता-पिता भी रहे खास मेहमान

चेन्नई। मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी तथा उसके बाद आयोजित भव्य रिसेप्शन ने फिल्म, राजनीति, क्रिकेट और कारोबारी जगत का खूब ध्यान खींचा। समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। रिसेप्शन में आकाश अंबानी, एम.एस. धोनी, रजनीकांत, कमल हासन, एम.के. स्टालिन और विजय...

सूरजकुंड फिर बनेगा भाजपा की सियासी रणनीति का केंद्र, 27-28 नवंबर को जुटेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारी

Summer express, फरीदाबाद। अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित सूरजकुंड अपनी पर्यटन और हस्तशिल्प मेले की पहचान के साथ-साथ राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी खास महत्व रखता है। दिल्ली के नजदीक और शांत वातावरण होने के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे कई बार राष्ट्रीय स्तर की अहम बैठकों के लिए चुना है। यहां...

झज्जर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, छह लाख रुपये मुआवजे के आदेश

Summer express, झज्जर। आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में झज्जर की विशेष अदालत ने दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एक्सक्लूसिव कोर्ट) मोना सिंह की अदालत ने पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.