Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ खेलों को हथियार बना रही पंजाब सरकार: सीएम मान

समर न्यूज | चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार गांवों तक आधुनिक खेल सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को संगरूर जिले के धुरी में आधुनिक खेल परिसर की आधारशिला रखी और जहांगीर-खेडू गांव में नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान जनता को समर्पित किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1,744 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार का लक्ष्य पूरे पंजाब में 3,100 खेल मैदान विकसित करना है। ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए एक से तीन करोड़ रुपये तक के नकद पुरस्कार देने और जूनियर हॉकी विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी पंजाब की पहचान और विरासत से जुड़ा खेल है। नए एस्ट्रोटर्फ मैदान से आसपास के गांवों के बच्चों और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मान ने में हॉकी की पुरानी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार स्टेडियमों और खेल मैदानों के विकास के जरिए इस विरासत को फिर मजबूत करना चाहती है।
{गांवों तक खेल सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य: सरकार की योजना के तहत 3,100 ग्रामीण खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इससे पहले 11 नवंबर को मुख्यमंत्री ने राज्य में 1,000 और ग्रामीण खेल मैदानों का उद्घाटन किया था। इसके साथ उद्घाटित मैदानों की संख्या 1,764 हो गई थी। प्रत्येक मैदान में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसे खेलों के लिए सुविधाएं और किट उपलब्ध कराने की योजना है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ खेलों को हथियार बना रही पंजाब सरकार: सीएम मान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार गांवों तक आधुनिक खेल सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को संगरूर जिले के...

अमृतपाल के उभार से भाजपा को फायदा! सत्ता के नए समीकरणों पर नजर

गुरशरण सिंह | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद भी राज्य की राजनीति में उनके दोबारा साथ आने की संभावनाओं पर समय-समय पर चर्चा होती रही है। अकाली दल की ग्रामीण...

श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया गया नगर कीर्तन

समर न्यूज | अमृतसरश्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से धार्मिक सभाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया गया।श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए नगर कीर्तन में...

पंजाब भाजपा ने बनाई चुनाव समिति, कैप्टन अमरिंदर बाहर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने प्रदेश चुनाव समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में गठित इस समिति में संगठन के पुराने नेताओं के साथ दूसरी पार्टियों से...

आईजीएमसी-संजौली सड़क की टायरिंग में देरी पर भड़के मेयर, ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश

Summer express/शिमला/संजू-:आईजीएमसी-संजौली सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। शाम करीब चार बजे किए गए निरीक्षण के दौरान सड़क पर टायरिंग का काम बंद मिलने पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सुएज (SUEZ) कंपनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.