Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महंत बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी के मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को छह माह की कैद

Summer express, रोहतक। मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मानहानि मामले में अदालत ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को दोषी करार देते हुए छह महीने की साधारण कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। अदालत ने माना कि पूर्व विधायक ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

महंत बाबा बालकनाथ ने सितंबर 2021 में अदालत में याचिका दायर कर पूर्व विधायक के खिलाफ मानहानि की शिकायत की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मार्च 2021 में राजस्थान के अलवर जिले में बहरोड़ के तत्कालीन विधायक बलजीत यादव ने उस समय भाजपा सांसद रहे बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया और निराधार आरोप लगाए थे। बाबा बालकनाथ उस समय सांसद होने के साथ-साथ रोहतक के अस्थल बोहर स्थित मस्तनाथ मठ के महंत भी थे। उनका कहना था कि इस टिप्पणी से न केवल उनकी सामाजिक और धार्मिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, बल्कि उनके अनुयायियों की भावनाएं भी आहत हुईं। इसी शिकायत के आधार पर जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी।

दोषी ठहराए जाने के बाद सजा के मुद्दे पर हुई बहस के दौरान पूर्व विधायक बलजीत यादव ने अदालत से नरमी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य हैं। उनकी 82 वर्षीय मां की दो दिन पहले ही हृदय की सर्जरी हुई है और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर है। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि उन्हें जेल भेजने के बजाय केवल जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि पूर्व विधायक ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणी की थी। यह शिकायतकर्ता की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास था। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषी केवल जुर्माना लगाकर छोड़े जाने की नरमी का हकदार नहीं है। हालांकि, उनकी उम्र और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छह महीने की साधारण कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। अदालत ने यह भी कहा कि जांच और मुकदमे के दौरान दोषी ने हिरासत में जितनी अवधि बिताई है, उसे सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा।

अदालत के फैसले पर महंत बाबा बालकनाथ ने कहा कि उन्हें निर्णय की प्रति मिल गई है। अब वह अपने वकीलों से सलाह-मशविरा करने के बाद तय करेंगे कि पूर्व विधायक को और कड़ी सजा दिलाने के लिए हाईकोर्ट में अपील की जाए या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महंत बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी के मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को छह माह की कैद

Summer express, रोहतक। मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मानहानि मामले में अदालत ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को दोषी करार देते हुए छह महीने की साधारण कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने यह फैसला...

बुआ ने छह साल के अनाथ भतीजे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर रेस्क्यू

Summer express, भिवानी। गांव लेघा भानान में छह वर्षीय बच्चे के साथ उसकी बुआ की ओर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बुआ के घर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने आरोपी...

हिसार में सिक्सलेन रोड निर्माण पर विवाद, क्लॉथ मार्केट के व्यापारी कर रहे विरोध

Summer express, हिसार। शहर के पुराने दिल्ली रोड को सिक्सलेन बनाने की परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। क्लॉथ मार्केट की ओर...

करनाल में छह हजार रुपये के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल शहर में छह हजार रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद दो युवकों ने लोहे के कड़े से पीड़ित के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना...

पंजाब में मौसम रहेगा साफ: धुंध और बारिश का अलर्ट नहीं, कई शहरों में AQI 200 पार

Summer express, अमृतसर। पंजाब में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य रहने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों से धुंध को लेकर जारी यलो अलर्ट से अब राहत मिल गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में प्रदेश में न तो धुंध और न ही बारिश को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.