Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सरी नाले में फेंका मुर्गियों का कचरा, कंडाघाट के दर्जनों गांवों पर मंडराया जल संकट

Summer express/सोलन-: कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वाकनाघाट-ममलीग सड़क मार्ग पर गंभीरपुल के समीप सरी नाले में अज्ञात लोगों ने मुर्गियों की हड्डियों और अन्य अवशेषों से भरी बोरियां फेंक दीं। नाले में बड़ी मात्रा में पड़े इस कचरे के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तीन पेयजल योजनाओं को बंद कर दिया है। इससे कंडाघाट उपमंडल के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या पैदा होने की आशंका बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार सरी नाले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मुर्गियों की हड्डियों और अवशेषों से भरी बोरियां फेंकी गई हैं। इनमें से एक स्थान पर हड्डियां नाले के बीच बहते पानी में बिखरी हुई मिलीं, जबकि अन्य दो स्थान नाले के किनारे स्थित हैं। यह नाला कुछ दूरी आगे जाकर गंभीर खड्ड में मिलता है। गंभीर खड्ड का पानी कंडाघाट उपमंडल के लगभग आधे ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति का प्रमुख स्रोत है। ऐसे में नाले में इस तरह का कचरा फेंके जाने से पेयजल की गुणवत्ता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।घटनास्थल के आसपास इतनी तेज दुर्गंध फैली हुई थी कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और जल शक्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जल शक्ति विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ठाकुर की अगुवाई में अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में मुर्गियों के अवशेष किसने और कहां से लाकर यहां फेंके हैं।

जांच रिपोर्ट आने तक बंद रहेंगी तीनों पेयजल योजनाएं

जल शक्ति विभाग ने दूषित पानी की आशंका को देखते हुए डुमैहर, कोट-सिहाड़ और सेरीघाट की तीन पेयजल योजनाओं से आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी है। विभाग के अनुसार पहले नाले से मुर्गियों के अवशेषों और अन्य कचरे को पूरी तरह हटाया जाएगा। इसके बाद पानी के नमूने लेकर कंडाघाट स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे। लैब से पानी के नमूने सुरक्षित पाए जाने और गुणवत्ता की पुष्टि होने के बाद ही इन योजनाओं को दोबारा शुरू किया जाएगा।

ममलीग और सायरी सहित कई क्षेत्रों में बढ़ सकती है परेशानी

तीन पेयजल योजनाएं बंद होने से ममलीग, सायरी, सायरीघाट, डुमैहर और आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट गहराने की आशंका है। इन क्षेत्रों के लोगों को फिलहाल पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ सकता है। प्रशासन का प्रयास है कि मंगलवार तक नाले की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द से जल्द पेयजल योजनाओं को बहाल किया जा सके।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक तौर पर इस कचरे के शिमला की ओर से लाए जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शिमला में तारादेवी-टुटू सड़क मार्ग के बीच नगर निगम के ठोस कचरा संयंत्र में रखरखाव का कार्य चल रहा है। इस कारण बाहरी कचरा वहां स्वीकार नहीं किया जा रहा है। हालांकि, सरी नाले में कचरा फेंकने वालों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस वाकनाघाट और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

एसडीएम सोलन गोपाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जल शक्ति विभाग के एसडीओ ऐन सिंह ठाकुर ने बताया कि नाले में बड़ी मात्रा में मुर्गियों के अवशेष पाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन पेयजल योजनाएं बंद की गई हैं। पहले नाले की सफाई करवाई जाएगी और पानी के नमूनों की जांच रिपोर्ट संतोषजनक आने के बाद ही जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरी नाले में फेंका मुर्गियों का कचरा, कंडाघाट के दर्जनों गांवों पर मंडराया जल संकट

Summer express/सोलन-: कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वाकनाघाट-ममलीग सड़क मार्ग पर गंभीरपुल के समीप सरी नाले में अज्ञात लोगों ने मुर्गियों की हड्डियों और अन्य अवशेषों से भरी बोरियां फेंक दीं। नाले में बड़ी मात्रा में पड़े इस कचरे के कारण आसपास के...

एलआईसी में रोजगार का सुनहरा अवसर, बीमा सखी और रूरल करियर एजेंट के 100 पदों पर होंगे इंटरव्यू

Summer express/मंडी, धर्मवीर-। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। निगम की सुंदरनगर शाखा की ओर से बीमा सखी और रूरल करियर एजेंट के कुल 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 25 नवंबर...

चक कलां के पास पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Summer express, हंबरन । गांव चक कलां के नजदीक हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक कलां से मुल्लांपुर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी...

कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर की शिकायत पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

Summer express, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला उस खबर के बाद सामने आया, जिसमें बताया गया कि कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर ने विधायक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को औपचारिक शिकायत दी...

शिमला में BJYM के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की; कई के कपड़े फटे

Summer express/शिमला,संजू: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.