Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चक कलां के पास पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Summer express, हंबरन । गांव चक कलां के नजदीक हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक कलां से मुल्लांपुर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मुल्लांपुर निवासी मनप्रीत सिंह मनी पुत्र स्वर्गीय अवतार सिंह और गांव चक कलां निवासी गुरजीत सिंह खालसा उर्फ गोपी पुत्र सेवा सिंह को मृत घोषित कर दिया। तीसरे युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे में जान गंवाने वाले गुरजीत सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं, मनप्रीत सिंह के पिता का भी पहले ही निधन हो चुका था। दो युवकों की असमय मौत से चक कलां, मुल्लांपुर और आसपास के गांवों में शोक की लहर है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चक कलां के पास पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Summer express, हंबरन । गांव चक कलां के नजदीक हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक कलां से मुल्लांपुर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी...

कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर की शिकायत पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

Summer express, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला उस खबर के बाद सामने आया, जिसमें बताया गया कि कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर ने विधायक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को औपचारिक शिकायत दी...

शिमला में BJYM के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की; कई के कपड़े फटे

Summer express/शिमला,संजू: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान...

पलवल कोर्ट के बेलिफ को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने उसे आगरा चौक के पास एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। आरोपी के...

महंत बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी के मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को छह माह की कैद

Summer express, रोहतक। मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मानहानि मामले में अदालत ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को दोषी करार देते हुए छह महीने की साधारण कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने यह फैसला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.