Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में BJYM के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की; कई के कपड़े फटे

Summer express/शिमला,संजू: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के कपड़े तक फट गए। वहीं, BJP कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों और जवानों पर नेम प्लेट नहीं लगाने को लेकर भी सवाल उठाए।

प्रदर्शन के दौरान BJYM नेताओं ने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने प्रदेश सरकार पर सेना विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना को लेकर कथित विवादित टिप्पणी करने के बाद जगत सिंह नेगी को मंत्री पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। कड़शोली ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और प्रदर्शनकारियों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें लगातार संरक्षण दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में BJYM के प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की; कई के कपड़े फटे

Summer express/शिमला,संजू: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की सेना को लेकर कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। मंत्री का पुतला जलाने की कोशिश के दौरान...

पलवल कोर्ट के बेलिफ को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने उसे आगरा चौक के पास एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। आरोपी के...

महंत बाबा बालकनाथ पर टिप्पणी के मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को छह माह की कैद

Summer express, रोहतक। मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने के मानहानि मामले में अदालत ने राजस्थान के बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को दोषी करार देते हुए छह महीने की साधारण कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सीजेएम मोहम्मद सगीर की अदालत ने यह फैसला...

बुआ ने छह साल के अनाथ भतीजे को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने पर रेस्क्यू

Summer express, भिवानी। गांव लेघा भानान में छह वर्षीय बच्चे के साथ उसकी बुआ की ओर से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बुआ के घर से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस ने आरोपी...

हिसार में सिक्सलेन रोड निर्माण पर विवाद, क्लॉथ मार्केट के व्यापारी कर रहे विरोध

Summer express, हिसार। शहर के पुराने दिल्ली रोड को सिक्सलेन बनाने की परियोजना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के तहत तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। क्लॉथ मार्केट की ओर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.