Summer express/बिलासपुर, सुभाष-। बाबा बालक नाथ जी के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था लेकर सोलन के तीन युवा एक बार फिर पैदल यात्रा पर निकल पड़े हैं। तीनों युवा बाबा जी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर पहुंचकर शीश नवाएंगे। खास बात यह है कि तीनों युवाओं की यह दूसरी पैदल यात्रा है। इससे पहले भी वे बाबा जी के दरबार में पैदल पहुंचकर हाजिरी लगा चुके हैं।
युवाओं ने बताया कि सोलन में उनके परिवार की ओर से श्री शिरीष बाबा बालक नाथ सेवा समिति का संचालन किया जाता है। उनके पिता जी दरबार के महंत हैं और घर में भी बाबा जी का दरबार स्थापित किया गया है। समिति की ओर से हर वर्ष पैदल यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें लगभग 500 से 600 श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा में शामिल भक्तों के लिए समिति की ओर से भोजन, पानी और ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था भी की जाती है।उन्होंने बताया कि आगामी 29 नवंबर, रविवार को बाबा जी के दरबार का 40वां स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जबकि दोपहर 3 बजे से बाबा जी की चौकी सजाई जाएगी। युवाओं ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।