Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

Summer express/शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए संगत की भीड़ उमड़ी और गुरबाणी के मधुर कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर विशेष धार्मिक दीवान सजाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं, गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।

प्रकाश पर्व के मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सुबह सुखमनी साहिब के पाठ और अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद आसा दी वार के कीर्तन ने संगत को भावविभोर कर दिया। दमदमा साहिब से पहुंचे भाई निर्भय सिंह और अमृतसर के प्रचारक भाई हरदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन और गुरु इतिहास पर अपने विचार साझा किए। वहीं, हजूरी रागी जत्थे और स्त्री सत्संग जत्थे की प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया।इस दौरान गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने समस्त संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता, प्रेम, समानता और आपसी भाईचारे का रास्ता दिखाया। गुरु साहिब ने हमेशा जाति-पाति, ऊंच-नीच और धार्मिक भेदभाव का विरोध करते हुए सभी को एक समान मानने की सीख दी।उन्होंने कहा कि लंगर की परंपरा भी इसी विचारधारा को आगे बढ़ाती है, जहां हर व्यक्ति बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर भोजन करता है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शिमला में आस्था का सैलाब, गुरबाणी कीर्तन से गूंजा गुरुद्वारा

Summer express/शिमला,संजू-:सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व राजधानी शिमला में पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के पुराने बस अड्डे के समीप स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गुरुद्वारे में मत्था...

सरी नाले में फेंका मुर्गियों का कचरा, कंडाघाट के दर्जनों गांवों पर मंडराया जल संकट

Summer express/सोलन-: कंडाघाट उपमंडल के वाकनाघाट क्षेत्र में पेयजल स्रोतों के साथ गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वाकनाघाट-ममलीग सड़क मार्ग पर गंभीरपुल के समीप सरी नाले में अज्ञात लोगों ने मुर्गियों की हड्डियों और अन्य अवशेषों से भरी बोरियां फेंक दीं। नाले में बड़ी मात्रा में पड़े इस कचरे के कारण आसपास के...

एलआईसी में रोजगार का सुनहरा अवसर, बीमा सखी और रूरल करियर एजेंट के 100 पदों पर होंगे इंटरव्यू

Summer express/मंडी, धर्मवीर-। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं और महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। निगम की सुंदरनगर शाखा की ओर से बीमा सखी और रूरल करियर एजेंट के कुल 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी में साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार 25 नवंबर...

चक कलां के पास पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Summer express, हंबरन । गांव चक कलां के नजदीक हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की जान चली गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर चक कलां से मुल्लांपुर की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी...

कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर की शिकायत पर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज

Summer express, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से टीवीके विधायक सी. अरुल विग्नेश के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। यह मामला उस खबर के बाद सामने आया, जिसमें बताया गया कि कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर ने विधायक के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (एसपी) को औपचारिक शिकायत दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.