Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला रेलवे स्टेशन के बाहर पुलिस का नशे के खिलाफ सर्च अभियान

Summer express, अंबाला, (अंकुर कपूर)। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के आसपास नशे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना पड़ाव पुलिस ने विशेष सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के नीचे बने टैक्सी और ऑटो स्टैंड के साथ-साथ आसपास की खाने-पीने की दुकानों की जांच की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने दुकानदारों और टैक्सी चालकों को नशा करने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और ऐसी किसी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी।

पुलिस के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाया गया यह अभियान अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में केंद्रित रहा। रेलवे स्टेशन एक प्रमुख जंक्शन है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। यात्रियों की अधिक आवाजाही के चलते इस इलाके में पुलिस की ओर से विशेष निगरानी रखी जा रही है। अभियान के दौरान टीम ने फ्लाईओवर के नीचे स्थित टैक्सी स्टैंड, ऑटो स्टैंड और खानपान की दुकानों को बारीकी से चेक किया।

पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति उनकी दुकान पर आकर बैठता है या नशे से जुड़ी गतिविधि में संलिप्त दिखाई देता है तो उसे नजरअंदाज न करें। ऐसे व्यक्ति को लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि उसकी जांच की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि वह नशा कहां से और किससे प्राप्त कर रहा है। टैक्सी और ऑटो चालकों को भी इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

थाना पड़ाव के एसएचओ प्रवीण आर्य ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या नशे से जुड़ी आपत्तिजनक गतिविधि सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ रेलवे स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस ने आम लोगों और दुकानदारों से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...

गाय-भैंस के बीच बरबरी बकरियों का जलवा, करनाल के सोनू पाल ने बदली पशुपालन की तस्वीर

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 200 के करीब, एनडीआरआई की प्रतियोगिता में बकरे ने जीता पहला और बकरी ने दूसरा पुरस्कार Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:हरियाणा की पहचान अब तक दूध देने वाली गायों और भैंसों से रही है, लेकिन बदलते दौर में बकरी पालन भी ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई और...

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में गरजेंगे हिमाचल के चार हजार मजदूर, 1-2 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल के करीब चार हजार मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज...

हिमाचल में बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें, परिसीमन से दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगी नई आवाज : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में संभावित परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व मजबूत होगा और दुर्गम क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर...

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.