Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पालमपुर में किराये के मकान से 28.65 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के दो युवा गिरफ्तार

18 और 21 साल के आरोपी लोहना गांव में रहकर कर रहे थे नशे की सप्लाई, पुलिस खंगाल रही तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।जिला कांगड़ा में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में पालमपुर पुलिस ने लोहना गांव में एक किराये के मकान में दबिश देकर 28.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से पंजाब निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपियों की उम्र महज 18 और 21 साल है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी कांगड़ा जिले में नशे की सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़े हुए थे। अब पुलिस इनके संपर्कों और नशे की खेप पहुंचाने वाले मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि बीती रात पालमपुर पुलिस को क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और लोहना गांव स्थित एक किराये के मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां मौजूद दो युवकों के कब्जे से 28.65 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय जोश निवासी धारीवाल, जिला गुरदासपुर और 18 वर्षीय राजवीर निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पंजाब से आकर पालमपुर में रह रहे थे। दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

एसपी ने बताया कि पिछले कुछ समय में जिले में नशे की सप्लाई करते हुए पकड़े गए कई आरोपी पंजाब के रहने वाले पाए गए हैं। इनमें अधिकांश की उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस अब इन मामलों की जांच को आगे बढ़ाते हुए बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि आरोपियों को चिट्टे की सप्लाई कहां से मिल रही थी, इनके पीछे कौन-कौन से बड़े तस्कर सक्रिय हैं और जिले में किन लोगों तक नशा पहुंचाया जा रहा था।उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले की रेड जोन पंचायतों और नगर निगम के चिह्नित वार्डों में पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

एसपी कुलभूषण वर्मा के मुताबिक नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सप्लाई चेन तोड़ने के साथ-साथ इसकी मांग कम करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से पुलिस, प्रशासन, शिक्षा विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं। सरकार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का लक्ष्य नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने के साथ समाज को नशामुक्त बनाना है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...

गाय-भैंस के बीच बरबरी बकरियों का जलवा, करनाल के सोनू पाल ने बदली पशुपालन की तस्वीर

10 बकरियों से शुरू हुआ सफर पहुंचा 200 के करीब, एनडीआरआई की प्रतियोगिता में बकरे ने जीता पहला और बकरी ने दूसरा पुरस्कार Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:हरियाणा की पहचान अब तक दूध देने वाली गायों और भैंसों से रही है, लेकिन बदलते दौर में बकरी पालन भी ग्रामीण युवाओं के लिए कमाई और...

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ दिल्ली में गरजेंगे हिमाचल के चार हजार मजदूर, 1-2 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय प्रदर्शन

Summer express/हमीरपुर, अरविंद। केंद्र सरकार की मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हिमाचल के करीब चार हजार मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के राष्ट्रीय आह्वान पर 1 और 2 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से हजारों मजदूर भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज...

हिमाचल में बढ़ सकती हैं विधानसभा सीटें, परिसीमन से दूरदराज के क्षेत्रों को मिलेगी नई आवाज : सुधीर शर्मा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में संभावित परिसीमन को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने परिसीमन का समर्थन करते हुए कहा है कि इससे प्रदेश में जनप्रतिनिधित्व मजबूत होगा और दुर्गम क्षेत्रों की जनता की समस्याओं को विधानसभा और संसद में प्रभावी ढंग से उठाने का अवसर...

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.