Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर HRTC पेंशनर्स ने बोला हल्ला, DA में भी भेदभाव

पेंशनरों की दोटूक- मांगें नहीं मानीं तो चुनाव में होगा हिसाब!

Summer express/शिमला/संजू -:एचआरटीसी पेंशनरों का सब्र अब जवाब देने लगा है। करीब 700 करोड़ रुपये के लंबित वित्तीय देनदारियों और पिछले 10 वर्षों से लटकी 20 से 25 मांगों को लेकर आज एचआरटीसी पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी ने शिमला स्थित निगम मुख्यालय के बाहर सरकार और प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। पेंशनरों की नाराजगी की बड़ी वजह 5 प्रतिशत डीए में उनके साथ हुआ भेदभाव भी है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ-साथ एचआरटीसी कर्मचारियों को भी डीए का लाभ दिया, लेकिन निगम के पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया। पेंशनरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर तेज किया जाएगा। इतना ही नहीं, मार्च से सितंबर तक चरणबद्ध धरने और जरूरत पड़ने पर न्यायालय जाने के साथ चुनाव में भी सरकार से हिसाब मांगा जाएगा।

एचआरटीसी पेंशनर जॉइंट एक्शन कमेटी के सचिव राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों की करीब 20 से 25 मांगें पिछले 10 वर्षों से लंबित हैं। इनमें प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी पेंशनरों को दिए जाने वाले सभी वित्तीय लाभ एचआरटीसी पेंशनरों को भी देने, 5 प्रतिशत डीए जारी करने, नए वेतनमान और पेंशन एरियर का भुगतान करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। उनके अनुसार पेंशनरों के करीब 700 करोड़ रुपये के वित्तीय देय सरकार और निगम प्रबंधन के पास लंबित हैं।राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी 2025 को मांगपत्र सौंपा गया था और अक्टूबर में अनुपूरक मांगपत्र भी दिया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दिवाली के दौरान भी आंदोलन की तैयारी थी, लेकिन नए एमडी के आग्रह पर उन्हें समय दिया गया था। डीए को लेकर आश्वासन मिलने के बावजूद पेंशनरों के साथ भेदभाव किया गया। इसके बाद 13 नवंबर को अल्टीमेटम भी दिया गया, लेकिन मांगें पूरी नहीं हुईं।उन्होंने कहा कि आज का धरना एक दिन के लिए आयोजित किया गया है, जबकि अगला धरना मार्च में नादौन या हरौली में होगा। इसके लिए जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। जून और सितंबर में भी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। राजेंद्र ठाकुर ने स्पष्ट किया कि मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन से वार्ता तथा ज्ञापन के माध्यम से दबाव बनाया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा और अंत में चुनाव के दौरान भी सरकार से हिसाब मांगा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के 12 जिलों में पर्यटन विकास का खाका तैयार करेगा भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ

हिमाचल के हर जिले को पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ बनाएगा एक साल का रोडमैप Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने प्रदेशव्यापी रणनीति तैयार करने की पहल की...

गन्ने के रेट को लेकर किसानों का हल्ला बोल, ट्रैक्टर मार्च निकाल विधायक कार्यालय पहुंचे किसान, 2 दिसंबर को CM आवास घेरने की चेतावनी

Summer express/पलवल/ परवेज खान-:हरियाणा में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान अब सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में पिछले 14...
Summer Express - सीएम के खिलाफ सुधीर शर्मा का विशेषाधिकार हनन नोटिस

नशा माफिया पर जेसीबी चलाने की जरूरत, सरकार की इच्छाशक्ति पर सुधीर शर्मा ने उठाए सवाल

बड़े नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की मांग, पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करवाने की उठाई आवाज Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक...

महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : भाजपा महिला मोर्चा 

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।रविवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.