Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धार्मिक प्रतीक पहनने पर जसविंदर कौर को पटवारी भर्ती परीक्षा में नहीं मिली एंट्री, हिमाचल सरकार से लगाई न्याय की गुहार

Summer express/ऊना/ राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की रहने वाली जसविंदर कौर को धार्मिक प्रतीक पहनने के चलते हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में प्रवेश नहीं मिल पाया। परीक्षा केंद्र पर एंट्री न मिलने के कारण वह कई वर्षों की मेहनत और तैयारी के बावजूद परीक्षा में शामिल नहीं हो सकीं। इस घटना से आहत जसविंदर कौर ने वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की है।

जसविंदर कौर का कहना है कि उन्होंने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की थी। कई सालों के इंतजार के बाद भर्ती निकली थी और उन्हें उम्मीद थी कि वह परीक्षा देकर अपने सपने को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगी, लेकिन धार्मिक प्रतीक धारण करने के चलते उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।जसविंदर कौर ने बताया कि उन्होंने अमृत छका हुआ है और धार्मिक आस्था के चलते वह अपने धार्मिक प्रतीकों को नहीं उतार सकती थीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की परीक्षाओं में उन्हें कभी इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में उन्हें रोक दिया गया।जसविंदर कौर ने हिमाचल सरकार से इस मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि उनके मामले में उचित कार्रवाई की जाए और उन्हें परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाए, ताकि किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य इस तरह प्रभावित न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

प्राकृतिक खेती से घटेगी किसानों की लागत, बढ़ेगा उत्पादन, गंभीर बीमारियों का खतरा भी होगा कम: आचार्य देवव्रत

Summer express/शिमला, संजू। गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के जनक आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका रहेगी। इससे न केवल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.