Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

DPL 2025: दिल्ली में फिर लौटेगा क्रिकेट का त्योहार.. इस दिन से होगा धमाकेदार आगाज़

22 July, 2025

दिल्ली के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी में घरेलू क्रिकेट को नई उड़ान देने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) एक बार फिर शानदार अंदाज में वापसी कर रही है। DPL 2025 इस बार और भी ज्यादा रोमांचक, प्रतिस्पर्धात्मक और व्यापक होगा, जिसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

मेन्स DPL: 2 अगस्त से शुरू, 31 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

पुरुष वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत 2 अगस्त से होगी और 31 अगस्त को फाइनल मुकाबले के साथ टूर्नामेंट संपन्न होगा। पुरुष टीमें दो ग्रुपों में बांटी गई हैं:

  • ग्रुप A: आउटर दिल्ली वॉरियर्स, सेंट्रल दिल्ली किंग्स, न्यू दिल्ली टाइगर्स, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स
  • ग्रुप B: वेस्ट दिल्ली लायंस, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, पुरानी दिल्ली 6

हर टीम अपने ग्रुप की अन्य तीन टीमों से दो-दो मुकाबले, और दूसरे ग्रुप की सभी चार टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी। इस तरह हर टीम कुल 10 मैच खेलेगी।

फाइनल तक पहुंचने का फॉर्मेट:

  • टॉप 2 टीमें क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी
  • तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर खेलेंगी, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
  • एलिमिनेटर की विजेता को क्वालीफायर-1 की हारने वाली टीम से भिड़ना होगा, और वहां से जीतने वाली टीम फाइनल का दूसरा टिकट पाएगी।
  • महिला DPL: 17 अगस्त से शुरू, 24 अगस्त को होगा फाइनल मुकाबला

महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में DPL का यह सीजन खास रहेगा। महिला लीग की शुरुआत 17 अगस्त से होगी, जिसमें चार टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में आपस में भिड़ेंगी। हर टीम दो बार बाकी टीमों से मुकाबला खेलेगी और शीर्ष दो टीमें सीधे 24 अगस्त को फाइनल खेलेंगी।

युवा प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

DPL 2025 न सिर्फ रोमांच से भरपूर क्रिकेट मुहैया कराएगा, बल्कि दिल्ली के उभरते क्रिकेट सितारों को बड़ा मंच भी देगा। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का सुनहरा मौका देगा और घरेलू क्रिकेट को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.