Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा में ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति, कुल्लू को मंत्रिमंडल में मिले जगह: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी के गठन को लेकर निशाना साधते हुए पार्टी पर ‘यूज एंड थ्रो’ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेताओं का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें किनारे कर दिया जाता है। वहीं, कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच किसी तरह के मतभेद होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए उन्होंने दोनों के बीच बेहतर तालमेल होने का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कुल्लू जिले को प्रदेश मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की पैरवी भी की।

भाजपा की नई प्रदेश कोर कमेटी में सांसद हर्ष महाजन सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं को जगह नहीं मिलने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा में कई ऐसे नेता थे, जिन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद बड़ी-बड़ी बातें की थीं और संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन नई कोर कमेटी में उन्हें स्थान नहीं दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति इस्तेमाल करो और फिर किनारे कर दो की नीति पर आधारित है।

कांग्रेस सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल का दावा

कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच कथित मतभेदों को लेकर भाजपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच पूरा तालमेल है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। दोनों अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी के भीतर नेताओं को अपनी बात रखने और विचार व्यक्त करने की पूरी स्वतंत्रता है। इसे मतभेद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

वहीं, कुल्लू जिले को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने के सवाल पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे शामिल करना है, इसका अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान और मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया जाना है। यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। हालांकि, उन्होंने माना कि कुल्लू जैसे महत्वपूर्ण जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है और यहां से कांग्रेस के दो विधायक चुनकर आए हैं। प्रदेश के लगभग सभी जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व मिला है, लेकिन कुल्लू जिला फिलहाल इससे वंचित है। ऐसे में जिले की राजनीतिक भागीदारी और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए कुल्लू को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी चाहिए।विक्रमादित्य सिंह ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कुल्लू जिले को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दिशा में कोशिशें जारी हैं, लेकिन फिलहाल कुछ पेंच अटका हुआ है। हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद भी सितारे ठीक नहीं होने की बात कही थी। ऐसे में अब तो लगता है कि इस पेंच को सुलझाने के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा लेना पड़ेगा।

महिला आरक्षण विधेयक को मौजूदा स्वरूप में लागू करने की उठाई मांग

महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर भी विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरी तरह पक्ष में है। पार्टी चाहती है कि वर्ष 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को उसके मूल स्वरूप में लागू किया जाए।उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटें हैं और कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना जरूरी है। लोकसभा से लेकर विधानसभा तक महिलाओं को पर्याप्त अवसर मिलने चाहिए।महिला आरक्षण की पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक पहले राजीव गांधी ने पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में पहल की थी। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह के इन बयानों से प्रदेश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। एक ओर उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक नियुक्तियों पर सवाल उठाए, तो दूसरी ओर कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच एकजुटता का संदेश दिया। साथ ही कुल्लू को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देने की मांग और महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का पक्ष दोहराकर उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

गन्ना आंदोलन के बीच कृषि मंत्री की किसानों से अपील, कहा- धरना दें लेकिन शुगर मिल चलने दें

Summer express/यमुनानगर, परवेज खाना: यमुनानगर में गन्ने के रेट को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने के भाव की मांग को लेकर किसान पिछले 15 दिनों से धरने पर बैठे हैं। वहीं, सरकार की ओर से 430 रुपये प्रति क्विंटल भाव निर्धारित किया गया है। इस...

हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष को मिली सफलता,जयराम ठाकुर ने उच्च न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

Summer express/मंडी, धर्मवीर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के खिलाफ दायर याचिकाओं को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को हाटी समुदाय के छह दशक लंबे संघर्ष की बड़ी जीत बताते हुए समस्त समुदाय...

गुरुग्राम में यूथ कांग्रेस का हंगामा, पुलिस बस पर चढ़े कार्यकर्ता; हिरासत में लिए गए साथियों को छुड़ाया

Summer express/गुरुग्राम। मेटा (Meta) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को अपनी बस में बैठा लिया, लेकिन इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। हिरासत में लिए गए अपने साथियों को छुड़ाने के लिए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस...

गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें, सीएम सैनी ने प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए सरकार का बताया बड़ा कदम

Summer express/गुरुग्राम-:मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों पर रवाना किया। इसके साथ ही सेक्टर-48 में नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुग्राम की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर...

प्राकृतिक खेती से घटेगी किसानों की लागत, बढ़ेगा उत्पादन, गंभीर बीमारियों का खतरा भी होगा कम: आचार्य देवव्रत

Summer express/शिमला, संजू। गुजरात के राज्यपाल एवं हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती के जनक आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को समय की जरूरत बताते हुए देश के किसानों से इसे अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्राकृतिक खेती की अहम भूमिका रहेगी। इससे न केवल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.