Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीआईजी हरप्रीत सिंह बने विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर, अतिरिक्त चार्ज

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी एवं डीआईजी हरप्रीत सिंह को अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। अब वह डीआईजी विजिलेंस के साथ-साथ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो का कामकाज भी संभालेंगे। हरप्रीत सिंह अगस्त 2025 में आईपीएस कैडर में पदोन्नत हुए थे। वह वर्ष 1994 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता स्वर्गीय जगजीत सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।
कई जिलों में संभाल चुके हैं कमान: हरप्रीत सिंह का पंजाब पुलिस में लंबा अनुभव रहा है। वह सुल्तानपुर लोधी, अमलोह और मोहाली में डीएसपी के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा अमृतसर देहाती में डीएसपी डिटेक्टिव की जिम्मेदारी भी निभाई। उन्होंने गुरदासपुर मुख्यालय, पठानकोट और मोहाली में एसपी के रूप में सेवाएं दीं। मुख्यमंत्री सुरक्षा में भी तैनात रहे। वहीं, मानसा, बटाला और खन्ना में एसएसपी के पद पर रहते हुए पुलिस प्रशासन की कमान संभाली।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के 12 जिलों में पर्यटन विकास का खाका तैयार करेगा भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ

हिमाचल के हर जिले को पर्यटन के नक्शे पर लाने की तैयारी, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ बनाएगा एक साल का रोडमैप Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ ने प्रदेशव्यापी रणनीति तैयार करने की पहल की...

गन्ने के रेट को लेकर किसानों का हल्ला बोल, ट्रैक्टर मार्च निकाल विधायक कार्यालय पहुंचे किसान, 2 दिसंबर को CM आवास घेरने की चेतावनी

Summer express/पलवल/ परवेज खान-:हरियाणा में गन्ने के रेट में बढ़ोतरी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग को लेकर किसान अब सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। यमुनानगर की सरस्वती शुगर मिल में पिछले 14...
Summer Express - सीएम के खिलाफ सुधीर शर्मा का विशेषाधिकार हनन नोटिस

नशा माफिया पर जेसीबी चलाने की जरूरत, सरकार की इच्छाशक्ति पर सुधीर शर्मा ने उठाए सवाल

बड़े नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने की मांग, पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधन उपलब्ध करवाने की उठाई आवाज Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सियासत तेज हो गई है। धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए नशा तस्करों के खिलाफ निर्णायक...

महिला आरक्षण बिल से राजनीति में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी : भाजपा महिला मोर्चा 

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू -: पलवल में भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लता भारद्वाज ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।रविवार को पलवल के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

अंधेरी सड़क पर मौत बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, ई-रिक्शा चालक की जान गई; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Summer express/राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रावर-गंजोगढ़ी मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.