Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, जीआरपी ने 3 दिन में खोली हत्या की परतें

जींद | ईंट-भट्टा जयपुर के पास रेलवे ट्रैक किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश की गुत्थी जीआरपी ने महज 72 घंटे में सुलझा ली है। हत्या किसी और ने नहीं, खुद मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या कर दी गई, जिससे मासूम बेटे के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया।

पत्नी ने कबूला जुर्म, प्रेमी के साथ रची थी साजिश

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी कुलफसा ने रिमांड के दौरान जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी और मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर साजिद की हत्या की। योजना के तहत कुलफसा ने 10 जून को खालिद को उत्तर प्रदेश से बुलाया। रात में कुलफसा अपने पति को बहाने से रेलवे ट्रैक के पास ले गई, जहां खालिद पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर साजिद पर चाकू और डंडों से वार किया और हत्या के बाद कुलफसा वापस अपनी झोपड़ी में लौट आई, जबकि खालिद गांव लौट गया।

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

हत्या की रात 13 जून को घटनास्थल के आसपास कुलफसा और खालिद दोनों के मोबाइल की लोकेशन मिलने पर पुलिस को शक हुआ। इसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया, जबकि आरोपी खालिद को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई हरिओम, कविता, संदीप कौर और अन्य अधिकारियों की टीम बनाई गई। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जिले के बड़ौदा गांव से खालिद को दबोच लिया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे मिला था शव

मूल रूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के बड़ौदा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय साजिद का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला था। शव के पास से चाकू और डंडा भी बराम हुआ था। शव सड़ चुका था, जिसके बाद मेडिकल कॉलेज खानपुर में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जो अब पूरी तरह सुलझ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.