Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, तीन महिलाएं गिरफ्तार, कई संचालक फरार

जालंधर | शहर के आशा कॉलोनी क्षेत्र में कथित देह व्यापार गतिविधियों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अवैध गतिविधियों से जुड़े ठिकाने पर छापा मारा और इस दौरान तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजिंदर कौर उर्फ रानी पत्नी सुरजीत सिंह निवासी आशा कॉलोनी, जितन पत्नी पीटर निवासी सरायखास करतारपुर, और दविंद्र सिंह बलबीर निवासी हरदयाल नगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना मकसूदां में मामला दर्ज किया गया है।

गरीब महिलाओं को फंसाने और नशे की लत देने के आरोप

सूत्रों के अनुसार, आरोपी समूह कथित तौर पर ग्रामीण इलाकों से बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को नौकरी या सहारा देने के नाम पर इस गोरखधंधे में शामिल करता था। बाद में उन्हें नशे की लत लगाकर बंधक जैसा बना लिया जाता था।

इसके अलावा, कोटला क्षेत्र की एक महिला पर नशा बेचने का भी संदेह है, जो लगातार अपना ठिकाना बदलती रहती है ताकि पुलिस की निगाह से बची रह सके।

कोर्ट के आदेश पर जेल भेजने की प्रक्रिया जारी

थाना मकसूदां के एसएचओ बिक्रम सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश मिला। हालांकि मेडिकल जांच पूरी न होने के चलते उन्हें सोमवार को जांच के बाद जेल भेजा जाएगा।

अन्य अड्डों के संचालक हुए भूमिगत

पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य कथित देह व्यापारियों में खलबली मच गई है। कई संचालकों ने अपने घरों और किराए के मकानों को ताला लगाकर फरारी ले ली है।

एक दौर में लगाए गए थे सीसीटीवी कैमरे

गौरतलब है कि पूर्व एसएसपी स्वप्न शर्मा के कार्यकाल में इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए मकसूदां क्षेत्र में पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कुछ समय तक इन कैमरों की निगरानी में यह अवैध धंधा थम गया था। लेकिन अधिकारी के तबादले के बाद कैमरे हटा दिए गए या नष्ट कर दिए गए, जिससे इस तरह की गतिविधियों को फिर से बढ़ावा मिला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.