अमृतसर | शहरवासियों को 16 जून को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। उप-मंडल अधिकारी लॉरेंस रोड महेंद्र सिंह सैनी और जे.ई. योगराज सिंह ने जानकारी दी है कि 66 केवी डेंटल कॉलेज सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी लॉरेंस रोड और कृष्णा नगर फीडर पर रखरखाव और पेड़ों की कटाई (ट्री ट्रीमिंग) के कार्य किए जाएंगे।
इस कारण रविवार, 16 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जे.ई. योगराज सिंह के अनुसार, बिजली कटौती से लॉरेंस रोड, पुलिस लाइन, ग्रेस एवेन्यू, नवीं सड़क (जोशी कॉलोनी के पास), कृष्णा नगर और शास्त्री नगर जैसे इलाके प्रभावित होंगे।
उन्होंने कहा कि यह कार्य जनहित में जरूरी रखरखाव के तहत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। संबंधित क्षेत्रवासियों से इस दौरान सहयोग की अपील की गई है।