Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमायरा दस्तूर पहुंचीं एलांते मॉल, ‘लैंग्वेज’ ब्रांड के नए कलेक्शन की जमकर की तारीफ

चंडीगढ़ । एलांते मॉल में फैशन और स्टाइल का एक खास माहौल बना, जब यूनिसेक्स फैशन ब्रांड लैंग्वेज ने अपने नए कलेक्शन की झलक पेश की। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमायरा दस्तूर बतौर खास मेहमान पहुंचीं और ब्रांड के डिज़ाइनों की सादगी और सोच की खुलकर सराहना की।

लैंग्वेज ब्रांड अपने हैंडक्राफ्टेड लेदर शूज़, बैग्स और एक्सेसरीज़ के लिए जाना जाता है। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए बनाए गए इसके प्रोडक्ट्स में आधुनिकता और बारीक डिज़ाइन का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

इवेंट में शहर के कई फैशन इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए। सभी ने ब्रांड के न्यूट्रल कलर पैलेट, यूनिसेक्स स्टाइल और एलिगेंट प्रेजेंटेशन को सराहा।

इस मौके पर अमायरा दस्तूर ने कहा कि “लैंग्वेज का स्टाइल बहुत ही क्लासिक है। इसके डिज़ाइन चुपचाप अपनी बात कहते हैं और हर किसी को खुद से जोड़ते हैं। मुझे यह बात खास लगी कि यह ब्रांड महिलाओं और पुरुषों दोनों को बराबरी से ध्यान में रखकर डिजाइन करता है।

ब्रांड के इस नए कलेक्शन ने यह संदेश दिया कि अब फैशन किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी के लिए है।

कार्यक्रम का समापन फैशन के प्रति एक समावेशी सोच के साथ हुआ, जो आने वाले समय में इंडियन फैशन इंडस्ट्री की दिशा को नया रूप देने वाला है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.