Shimla, 25 June
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर मंगलवार को शिमला पहुंचे। राजभवन परिसर में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका पारंपरिक हिमाचली अंदाज़ में स्वागत किया। इस अवसर पर श्री खान को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा चंबा थाल स्मृति स्वरूप भेंट की गई।
राजभवन शिमला में रात्रि विश्राम के पश्चात वे 25 जून को भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में आयोजित सम्मेलन “गुरु परंपरा और भारतीय ज्ञान परंपरा” में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद वे चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।