Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर परिषद में भेजेगी ताकि क्षेत्र का बेहतर विकास सुनिश्चित किया जा सके।

आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने डलहौजी में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए हैं, जिनका लाभ आज लोगों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी, जिसके समाधान के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बड़ी जल योजना शुरू की गई। इस योजना के बाद डलहौजी में पानी की समस्या काफी हद तक दूर हुई है।उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि डलहौजी नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा अस्पताल में डॉक्टरों के कई रिक्त पद भी भरे गए हैं ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार जनता की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है।पूर्व शिक्षा मंत्री ने बताया कि डलहौजी में लंबे समय से बस स्टैंड की मांग चल रही थी, जिसके लिए अब जमीन का चयन कर लिया गया है। साथ ही पार्किंग सुविधा के लिए भी स्थान तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू होगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को सुविधा मिलेगी।

आशा कुमारी ने युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस सरकार रोजगार एवं विकास के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस बार चुनाव मैदान में क्यों नहीं हैं, इसका जवाब जनता खुद समझ रही है।उन्होंने विश्वास जताया कि डलहौजी की जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी और ऐसे प्रतिनिधियों को चुनेगी जो आने वाले समय में नगर परिषद के माध्यम से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दे। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही...
Summer Express - डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर...
Summer Express - जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी...
Summer Express - आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

Summer express/अंबाला — : अंबाला छावनी के गणेश विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गली से गुजर रहे 13 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना...
Summer Express - हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों और किसानों की बढ़ी परेशानी

हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों और किसानों की बढ़ी परेशानी

Summer express/कैथल/बलिन्द्र कुमार-:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई। इस फैसले के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.