Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू ने बड़सर में हेलीपैड और मिनी सचिवालय का किया उद्घाटन

Hamirpur, Arvind

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। करीब 11:45 बजे वे बंबुलू पहुंचे, जहां उन्होंने नव-निर्मित हेलीपैड का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विधायक लखनपाल ने सौंपा मांग पत्र

उद्घाटन स्थल पर विधायक लखनपाल मुख्यमंत्री की गाड़ी के पास मौजूद थे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें स्वयं उद्घाटन के लिए बुलाया और दोनों नेताओं के बीच लगभग दो मिनट तक सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।हेलीपैड का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू मिनी सचिवालय बड़सर के उद्घाटन समारोह के लिए रवाना हुए।

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि वह क्षेत्र के स्थानीय प्रतिनिधि होने के नाते मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पहुंचे थे, हालांकि उन्हें प्रशासन की ओर से औपचारिक निमंत्रण नहीं मिला था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.