Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुद्दों पर हो बहस, व्यक्तिगत कटाक्ष गलत – विक्रमादित्य सिंह

Shimla, Sanju

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को “कार्टून” कहने पर हिमाचल की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीति में संवाद और कटाक्ष मुद्दों पर होने चाहिए, न कि व्यक्तिगत स्तर पर।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार हर प्रश्न का जवाब देने को तैयार है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां अनुचित हैं।उन्होंने बिना नाम लिए मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा, “मोहतरमा यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती हैं, वह बेलगाम हैं। यह देवभूमि है, हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते।विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि व्यक्तिगत प्रहारों से किसी को कोई लाभ नहीं मिलता और यह राजनीतिक संस्कृति के लिए हानिकारक है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.