Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में लिंक सड़कों की गुणवत्ता सुधारने फ्लाइंग स्क्वाड का गठन

तरनतारन|पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में लिंक सड़कों की मरम्मत और गुणवत्ता पर निगरानी के लिए सीएम फ्लाइंग स्क्वाड का गठन किया है। इस विशेष टीम में पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग (PWD) के सीनियर अधिकारी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने तरनतारन से 19,492 किलोमीटर लंबी लिंक रोड मरम्मत योजना की शुरुआत की थी, जिस पर कुल 3,425 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाइंग स्क्वाड का उद्देश्य केवल मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की समीक्षा करना नहीं है, बल्कि सड़क निर्माण और रख-रखाव में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है।

टीम के सदस्य मालवा, माझा और दोआबा क्षेत्रों में जाकर सड़क मरम्मत के काम की जांच करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे।

लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें:

  • पहली टीम: इंजीनियर निर्माण सर्किल पटियाला मनप्रीत सिंह को मालवा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। टीम संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोगा, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला और रूपनगर की सड़कों की निगरानी करेगी।
  • दूसरी टीम: इंजीनियर निर्माण सर्किल होशियारपुर राजीव सैणी को माझा और दोआबा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। टीम अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर और शहीद भगत सिंह नगर की सड़कों का निरीक्षण करेगी।

पंजाब मंडी बोर्ड की टीमें:

  • पहली टीम: इंजीनियर मंडी बोर्ड जालंधर दविंदर सिंह मालवा क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इसमें फाजिल्का, फिरोजपुर, लुधियाना, मानसा, मोगा, मोहाली, श्री मुक्तसर साहिब, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, पटियाला और रूपनगर शामिल हैं।
  • दूसरी टीम: इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड बलदेव सिंह माझा क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इसमें जालंधर, कपूरथला, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की यह पहल न केवल सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करेगी, बल्कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...

हरियाणा से दिल्ली सफर होगा आसान: फरीदाबाद हाईवे की कारपेटिंग तेज, जल्द पूरा होगा काम

summer express , फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क की नई कारपेटिंग का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। गदपुरी टोल बैरियर से सराय ख्वाजा टोल बैरियर तक चल रहा यह काम अब मध्य चरण में पहुंच गया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.