Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

TTP की धमकियों से पाकिस्तान की सुरक्षा खतरे में, सेना प्रमुख भी निशाने पर

इस्लामाबाद |  पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) एक बार फिर सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती बनकर उभरा है। आतंकवादी संगठन न सिर्फ सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है, बल्कि अब उसने सीधे सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को भी निशाने पर ले लिया है।

कुर्रम जिले के हमले का दावा और वीडियो:

हाल ही में TTP ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कुर्रम जिले में हुए हमले की जिम्मेदारी ली गई। वीडियो में संगठन के लड़ाके दावा कर रहे हैं कि हमले में 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तान की सेना ने आधिकारिक तौर पर 11 जवानों के शहीद होने की बात कही। वीडियो में सेना से छीने गए हथियार, दो पिकअप वाहन और एक ड्रोन कैमरा भी दिखाए गए हैं।

कमांडर की खुली चुनौती:

वीडियो में TTP कमांडर अहमद काजिम ने सीधे सेना प्रमुख को चुनौती दी—“अगर आप मर्द हैं, तो अपने सैनिकों को मरने न भेजें, खुद मैदान में उतरें। हम आपको असली जंग का मज़ा चखाएंगे।” काजिम ने यह भी दावा किया कि हमले में मेजर तैयब और कर्नल जुनैद सहित 22 सैनिक मारे गए। जली हुई सैन्य गाड़ियां और हथियारों का ढेर पाकिस्तान के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

इनाम के बावजूद आज़ाद:

पाकिस्तानी सरकार ने हाल ही में अहमद काजिम की गिरफ्तारी या उसके बारे में जानकारी देने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया था। काजिम TTP का “शैडो गवर्नर” माना जाता है और संगठन के प्रमुख अभियानों का नेतृत्व करता है।

डोगर किले पर हमला:

TTP ने दावा किया कि उसके लड़ाकों ने कुर्रम जिले के डोगर इलाके में जोगी सैन्य किले पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में गोला-बारूद, 20 राइफलें, दो हिलक्स वाहन और एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन कब्जे में लिया। पाकिस्तान की सेना ने अब तक इस हमले या वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.