Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में जंगल से नर तेंदुए का शव मिला, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पटियालकड़ पंचायत के वन क्षेत्र में एक नर तेंदुए का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना नयना देवी मंदिर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल की है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार एक स्थानीय निवासी ने जंगल में तेंदुए का शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और सिहूंड से पशु चिकित्सक डॉ. हिमानी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।

प्रारंभिक जांच में तेंदुए की गर्दन पर गहरे घाव के निशान पाए गए हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हिमानी के मुताबिक इन चोटों को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि यह हमला किसी अन्य तेंदुए के साथ हुए क्षेत्रीय संघर्ष का परिणाम हो सकता है। माना जा रहा है कि लड़ाई के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के कारण तेंदुए की मौत हो गई।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की सूचना नियमानुसार पुलिस को भी दे दी गई है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि आसपास के क्षेत्र में किसी अन्य तेंदुए की मौजूदगी तो नहीं है, जिससे ग्रामीणों को कोई खतरा हो सकता है।

फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और तेंदुए के शव का निस्तारण वन विभाग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। वन विभाग की टीम आसपास के जंगलों में भी निगरानी बढ़ा रही है ताकि वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.