Facebook-f Youtube X-twitter

भाजपा  राष्ट्रीय प्रवक्ता, बोले: GST बदलाव से सस्ती होंगी रोजमर्रा की वस्तुएं.. जनता को फायदा

Shimla, Sanju -शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही देशभर में लागू हुए नए GST बदलावों को भाजपा ने “बजट उत्सव” के रूप में मनाया। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने शिमला में कहा कि GST सुधार विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने दावा किया कि इससे आम जनता की रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती होंगी।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से दिवाली से पहले देशवासियों को तोहफ़ा देने का वादा किया था, उसी के तहत GST में संशोधन किए गए हैं। अब रोजमर्रा के उत्पादों पर 7 फीसदी कर घटाया गया है। चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब रहेंगे। GST रजिस्ट्रेशन तीन दिन में और 90 फीसदी रिफंड तुरंत मिलने की सुविधा मिलेगी।उन्होंने बताया कि 2019 में हिमाचल का GST कलेक्शन 3,550 करोड़ था, जो अब बढ़कर 5,039 करोड़ तक पहुंच गया है। वर्ष 2023-24 में 9,375 करोड़ का GST कलेक्शन हुआ, जो पिछले साल की तुलना में 18.91 फीसदी अधिक है। राज्य के कलेक्शन में हर साल औसतन 14 फीसदी की वृद्धि हो रही है। केंद्र सरकार राज्यों को टैक्स कलेक्शन का 42 फीसदी हिस्सा दे रही है और रेवेन्यू लॉस पर कंपनसेशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

राज्य सरकार वित्तीय कुप्रबंधन से कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रही

भाजपा प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति बिगड़ चुकी है। राजस्व खर्च अधिक है और सरकार अपने वित्तीय प्रबंधन के अभाव में कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है।

गोपाल अग्रवाल ने बताया कि GST में हुए बदलाव उपभोक्ताओं और राज्यों के लिए लाभकारी हैं। केंद्र सरकार लगातार टैक्स दरें घटा रही है और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.