चंडीगढ़/फरीदकोट | पंजाब सरकार ने मंगलवार, 23 सितंबर को फरीदकोट जिले में सभी सरकारी दफ्तरों और शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की है। यह निर्णय बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व-2025 को देखते हुए लिया गया है।
जिला डिप्टी कमिश्नर फरीदकोट ने जारी नोटिफिकेशन में बताया कि इस दिन जिला के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, सेवा केंद्र और फर्द केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि, बैंकिंग सेक्टर को इस अवकाश से बाहर रखा गया है।
सरकारी आदेश के अनुसार, स्थानीय लोगों और कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर पर धार्मिक आयोजनों और पर्व में भाग लेने के लिए आवश्यक तैयारी कर लें।