शाहाबाद में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने ढाबे को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

Karuna
2 Min Read
Summer Express - शाहाबाद में हाईवे पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने ढाबे को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

शाहाबाद | हरियाणा में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह शाहाबाद मारकंडा में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ढाबे पर एक के बाद एक दो दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किन लोगों द्वारा और किन कारणों से की गई।

बाइक पर सवार होकर आए थे नकाबपोश हमलावर

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और ढाबे पर आते ही फायरिंग शुरू कर दी। विशेष बात यह रही कि यह हमला उसी जगह के पास हुआ जहां 13 जून को शराब कारोबारी शांतनु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शांतनु हत्याकांड की जांच में जुटी अंबाला एसटीएफ पहले ही इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें सुजल नामक शूटर के साथ-साथ बलजिंदर और शुभम नाम के दो अन्य आरोपी शामिल हैं, जो हत्या से पहले रेकी कर रहे थे।

एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड में जेल के भीतर से भी कुछ लोगों की संलिप्तता है, जिनसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट तैयार किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *