Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में बचपन का दोस्त बनकर बुजुर्ग से 2.30 लाख रुपये ठगे

Summer express, पंचकूला। साइबर ठगों ने बचपन का दोस्त बनकर सेक्टर-25 निवासी 76 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी से 2.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित पशु चिकित्सा विभाग से सेवानिवृत्त हैं। आरोपियों ने पहले खाते में 7.50 लाख रुपये भेजने का झांसा दिया और फिर एक व्यक्ति के पिता को हार्ट अटैक आने की बात कहकर इलाज के लिए पैसों की जरूरत बताई। उनकी बातों में आकर बुजुर्ग ने तीन बार में 2.30 लाख रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित के व्हाट्सऐप पर विदेशी नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका बचपन का दोस्त डॉ. बलजीत बताया। उसने कहा कि वह उनके बैंक खाते में 7.50 लाख रुपये भेज रहा है। इसके बाद आरोपी ने रकम ट्रांसफर होने के संबंध में एक फर्जी रसीद भी भेज दी।

कुछ समय बाद एक अन्य व्यक्ति ने संपर्क किया और खुद को डॉ. बलजीत का रिश्तेदार लवप्रीत बताया। उसने दावा किया कि उसके पिता को हार्ट अटैक आया है और उनके इलाज के लिए तुरंत पैसों की जरूरत है। आरोपियों ने इस बहाने पीड़ित से आर्थिक मदद मांगी।

दोस्त और उसके रिश्तेदार की बातों पर भरोसा करके बुजुर्ग ने तीन अलग-अलग लेनदेन में कुल 2.30 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में भेज दिए। इसके बाद जब आरोपियों ने दोबारा पैसों की मांग की तो पीड़ित को संदेह हुआ। उन्होंने अपने वास्तविक दोस्त से संपर्क कर मामले की जानकारी ली, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर भेजे गए संदेश भी डिलीट कर दिए। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलौहटा में हिमाचल की पहली बागवानी मोनो रेल शुरू, 25 लाख से तैयार हुआ 300 मीटर का ट्रैक

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया उद्घाटन, अन्य जिलों में भी विस्तार की तैयारी; सीएम सुक्खू के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया Summer express/मंडी, धर्मवीर -:हिमाचल प्रदेश में बागवानों को राहत देने की दिशा में एक नई पहल की गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के पलौहटा गांव में प्रदेश की पहली बागवानी...

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.