Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। इसके चलते शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

प्रदर्शन की अगुवाई राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने की। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नियमों को वापस लेने और सामान्य वर्ग के लिए अलग आयोग गठित करने की मांग उठाई। नेताओं ने स्पष्ट किया कि सामान्य वर्ग से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका विरोध भाजपा और कांग्रेस, दोनों राजनीतिक दलों के खिलाफ है।रूमित सिंह ठाकुर और महिपाल सिंह मकराना ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने गलत नियम बनाए, जबकि कांग्रेस ने भी इन नियमों का प्रभावी विरोध नहीं किया। नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने दावा किया कि सामान्य वर्ग के कई लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने यूजीसी के नियमों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इनके माध्यम से समाज में विभाजन बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति को बनाया जाना चाहिए।पार्टी नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन को देशभर में व्यापक रूप देने की बात कही। इसी कड़ी में 10 जनवरी को दिल्ली कूच करने का ऐलान किया गया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला में सवर्ण पदयात्रा का जोरदार प्रदर्शन, सचिवालय के बाहर चक्का जाम…10 जनवरी को दिल्ली कूच का ऐलान

यूजीसी के नियम वापस लेने और सामान्य वर्ग आयोग के गठन की मांग, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की सवर्ण पदयात्रा पहुंचने के बाद माहौल गरमा गया।मनाली से करीब 600 किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार...

मोगा में जनता फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका

Summer express, मोगा। मोगा के अकालसर रोड स्थित जनता फर्नीचर शोरूम में बुधवार देर शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की...

केरल में भारी बारिश का अलर्ट, कई पर्यटन स्थलों पर आवाजाही और गतिविधियों पर रोक

Summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए कई पर्यटन स्थलों पर सख्त पाबंदियां लागू करने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एर्नाकुलम, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट...

कांस्टेबल के 800 पदों के लिए ग्राउंड टेस्ट 27 अक्टूबर से, कॉल लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य

असंतुष्ट अभ्यर्थी उसी दिन दर्ज कराएं आपत्ति Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 800 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज हो गई है। इन पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (ग्राउंड टेस्ट) 27 अक्टूबर से शुरू होगी। भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को टेस्ट में अपनी शारीरिक क्षमता का...

एनआईटी हमीरपुर का 17वां दीक्षांत समारोह कल, 1265 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां, टेस्ला के 3.40 करोड़ के पैकेज वाले छात्र भी होंगे सम्मानित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर का 17वां दीक्षांत समारोह 23 अक्टूबर को संस्थान के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में 1,265 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें टेस्ला कंपनी से 3.40 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड प्लेसमेंट पैकेज हासिल करने वाले विद्यार्थी भी शामिल हैं।संस्थान के निदेशक डॉ. एचएम सूर्यवंशी ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.