Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमरनाथ यात्रा 2025: जम्मू में ट्रैफिक प्लान लागू, 2 जुलाई से कई रूट रहेंगे बंद

जम्मू | श्री अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। आगामी 3 जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा से पहले जम्मू ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी देते हुए एसएसपी ट्रैफिक फारूक कौसर ने बताया कि इस वर्ष भी देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के जम्मू पहुंचने की उम्मीद है, जिससे शहर में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाएगी। इस भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग पूरी तरह तैयार है।

2 जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था

अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को 2 जुलाई की सुबह जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया जाएगा।

  • बालटाल रूट के श्रद्धालुओं को ले जाने वाले वाहन सुबह 4 बजे
  • पहलगाम रूट के यात्रियों को ले जाने वाले वाहन सुबह 4:30 बजे रवाना किए जाएंगे।

इन रूट्स पर रहेगा डायवर्जन या पूरी तरह से रोक

एडवाइजरी के मुताबिक, यात्रा के दौरान निम्न मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा या डायवर्ट किया जाएगा:

  • कनाल हेड से श्री बंदा बहादुर चौक
  • आर एंड बी पुल से बेलीचराना तक
  • गांधी नगर कॉलेज फ्लाईओवर से होटल एशिया
  • पनामा चौक, पीएचक्यू, बिक्रम चौक, वेयरहाउस, बीसी रोड
  • इंदिरा चौक, केसी क्रॉसिंग, महेशपुरा, शकुंतला चौक
  • सरवाल, सुभाष नगर, रिहाड़ी चौक, अंबफला, जानीपुर और वेद मंदिर रूट

इन रूट्स पर यात्रा की अवधि के दौरान किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

इन स्थानों पर निर्धारित समय में ही मिलेगी एंट्री

यात्रा के दौरान कुंजवानी चौक, बजालता, सिद्डा, अटल चौक, नगरोटा टीसीपी और मांडा को कट-ऑफ पॉइंट बनाया गया है। इन स्थानों से एचएमवी और एलएमवी वाहन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ही गुजर सकेंगे।

रेलवे स्टेशन रूट पर भी प्रतिबंध

जेकेपी शहीद मेमोरियल चौक से लेकर रेलवे स्टेशन और मंडलायुक्त कार्यालय के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग तक किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस रूट के वाहनों को जोरावर सिंह चौक और पनामा चौक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.