Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CIA प्रमुख का दावा: ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिकी हमलों से पड़ा बड़ा असर, धातु रूपांतरण केंद्र पूरी तरह तबाह

वॉशिंगटन | अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के निदेशक जॉन रेटक्लिफ ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि हाल ही में हुए सैन्य हमलों में ईरान के एकमात्र धातु रूपांतरण केंद्र को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर झटका लगा है और इसे फिर से पटरी पर लाने में वर्षों लग सकते हैं।

धातु रूपांतरण केंद्र वह स्थान होता है जहां यूरेनियम जैसे रेडियोधर्मी तत्वों को एक स्वरूप से दूसरे स्वरूप में बदला जाता है ताकि उन्हें परमाणु ऊर्जा उत्पादन या परमाणु हथियार निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जा सके।

गोपनीय ब्रीफिंग में हुआ खुलासा

एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि पिछले सप्ताह एक विशेष बंद कमरे बैठक में रेटक्लिफ ने सांसदों को इस ऑपरेशन की रणनीतिक अहमियत समझाई। डेमोक्रेट सांसद यह जानना चाहते थे कि संघर्षविराम से ठीक पहले अमेरिका के हवाई हमलों से ईरान को असल में कितना नुकसान पहुंचा है। अब इन बंद दरवाजों के पीछे हुई चर्चाओं की जानकारी धीरे-धीरे सार्वजनिक हो रही है।

ट्रंप ने भी दी थी प्रतिक्रिया

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक टीवी साक्षात्कार में दावा किया, “यह तबाही वैसी थी जैसी पहले कभी नहीं देखी गई। ईरान का परमाणु ढांचा पूरी तरह हिल गया है।”

ईरान की परमाणु तैयारी को लगा ब्रेक

रेटक्लिफ ने यह भी कहा कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का आकलन है कि ईरान ने जो संवर्धित यूरेनियम जमा किया था, उसका बड़ा हिस्सा अब इस्फहान और फोर्दो स्थित केंद्रों में हमलों के मलबे के नीचे दब चुका है। यही दोनों साइट्स अमेरिका के निशाने पर थीं।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि संवर्धित यूरेनियम पूरी तरह नष्ट हुआ या नहीं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि धातु रूपांतरण केंद्र के नष्ट होने से तेहरान की परमाणु बम बनाने की तकनीकी क्षमता पर वर्षों तक असर पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.