Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ मेंचाकू हमले में बक्सर के युवक की मौत, गांव में छाया मातम

Summer express, बहादुरगढ़ |  बहादुरगढ़ में चाकू हमले के बाद बक्सर जिले के एक युवक की मौत हो गई, जिससे उसके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मामूली विवाद में हुए इस हमले के बाद युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बिहार के डुमरांव क्षेत्र के कोरान सराय थाना अंतर्गत मठिला गांव निवासी जितेंद्र कुमार (35 वर्ष) हरियाणा के बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में रहकर वेल्डिंग का काम करते थे। सुबह वह सब्जी लेकर अपने कमरे की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सुमित नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और आरोपी ने चाकू से जितेंद्र पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उन्हें सीने और कमर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया।

बाद में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन लगातार बिगड़ती हालत के बीच उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे और यह विवाद अचानक हुआ था।

इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही मठिला गांव में मातम छा गया है। जितेंद्र अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटे और अविवाहित थे तथा परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन अंतिम संस्कार के लिए बहादुरगढ़ रवाना हो चुके हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...

अहमदाबाद में ऑनर किलिंग का आरोप, पिता-भाई ने युवती की हत्या कर हादसा रचा

summer express , अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के सरखेज इलाके में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 22 वर्षीय युवती सोफिया फारूक की हत्या के आरोप में उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर युवती की हत्या करने के बाद वारदात...

फिरोजपुर जेल में तलाशी के दौरान 9 मोबाइल, नशीले कैप्सूल बरामद

summer express, फिरोजपुर । केंद्रीय जेल फिरोजपुर में जेल प्रशासन की ओर से चलाए गए विभिन्न तलाशी अभियानों के दौरान 9 मोबाइल फोन, 7 नशीले कैप्सूल और एक डाटा केबल बरामद की गई है। जेल में प्रतिबंधित सामान मिलने के बाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.