Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनाज मंडी में बाहरी गेहूं बिक्री का आरोप, बिना गेट पास ट्रॉलियों पर विवाद

Summer exprsess, कुरुक्षेत्र  | हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के दौरान गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। शहीद भगत सिंह किसान यूनियन ने आरोप लगाया है कि दूसरे राज्यों से लाया गया गेहूं रात के समय बिना गेट पास के मंडी में उतारकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचा गया।

किसान यूनियन के महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि देर रात उत्तर प्रदेश नंबर की दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना किसी गेट पास के मंडी के पिछले गेट से अंदर दाखिल हुईं। इन ट्रॉलियों में लगभग 150-150 क्विंटल गेहूं भरा हुआ था। आरोप है कि बिना बायोमेट्रिक सत्यापन और बिना नियमों का पालन किए इस गेहूं की तुलाई भी कर दी गई।

किसानों का कहना है कि जहां स्थानीय किसान अपनी फसल बेचने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहते हैं, वहीं कुछ व्यापारियों और अधिकारियों की मिलीभगत से बाहरी राज्यों का गेहूं आसानी से खरीदा जा रहा है। यूनियन ने यह भी दावा किया है कि इस पूरे मामले के सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं।

किसान यूनियन ने इस घटना से संबंधित साक्ष्य मार्केट कमेटी के अधिकारियों को सौंप दिए हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और सड़क जाम करेंगे।

वहीं मार्केट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने स्वीकार किया कि दो वाहन बिना गेट पास के मंडी में प्रवेश कर गए थे। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संबंधित आढ़ती की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.