Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संस्था संकल्प 6 जुलाई को सिविल सेवा परीक्षा में चयनित 18 प्रतिभागियों का करेगी सम्मान

लुधियाना (दलजीत विक्की ) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को समर्पित संस्था संकल्प द्वारा नारंग सभागार ,भारत विकास परिषद ,दिव्यांग सहायता केंद्र ,ब्लाक सी ,ऋषि नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के चेयरमैन नरेन्द्र मित्तल, प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता, हेमेंद्र कुमार पोददार, रजत सूद , कुलदीप जैन सुराना, पंकज जिंदल ट्रस्ट अध्यक्ष, राजेश नोहरिया ट्रस्ट सचिव,गुरसेवक सिंह ,कुलदीप जैन , हरीश सग्गड़ ,सुशील जैन , हतिंदर नेगी, आदि सदस्य उपस्थित हुए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए चेयरमैन नरेंद्र मित्तल ने बताया कि लुधियाना में संस्था संकल्प एक सराहनीय कार्य कर रही है। इस संस्था के लुधियाना और दिल्ली के चैप्टर से जुड़ कर हजारों विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष यु.पी.एस.सी. की परीक्षा उर्तीण की है। इस वर्ष भी इस संस्था की सहायता से पंजाब से 18 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।उन्होंने बताया कि पंजाब से सिविल सेवा परीक्षा से चयनित प्रतिभागी को सम्मान देने के उपलक्ष्य में इन 18 विद्यार्थियों को हम 6 जुलाई को सुबह 11 बजे अभिनंदन समारोह में सम्मानित करने जा रहे है। संस्था के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया जी होंगे और संकल्प संस्था के संस्थापक श्री संतोष तनेजा जी विशेष रूप से दिल्ली से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे है।वार्ता में वरिष्ठ उपप्रधान रजत सूद जी ने बताया कि लुधियाना की डी.आई.जी. लुधियाना रेंज श्रीमति नीलांबरी जगदले एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्री ओंकार सिंह पाहवा जी भी इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथियों के रूप में पधार रहे है।

उल्लेखनीय है कि संकल्प संस्था लुधियाना में पिछले 13 वर्षों से कार्यरत है। इसमें जो बच्चे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे है उन्हें कक्षा में पढ़ाना ,लाइब्रेरी की सुविधा, इंटरव्यू गाइडेंस आदि में सहयोग दिया जाता है। इस वर्ष भी संकल्प के दिल्ली के 2024 में यु.पी.एस.सी.के कुल 1009 उर्तीण प्रतिभागियों में से 721 संकल्प से किसी न किसी प्रकार से जुड़े है। नरेंद्र मित्तल ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रतिभागियों को सम्मान देना हमारे लिए गर्व की बात है और संस्था संकल्प देश के युवाओं को तराश कर उन्हें सफलता की ऊंचाई तक पहुंचाने तक का अपना प्रयास जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.