Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिक्स समिट के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, बोले— बहुध्रुवीय और संतुलित वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है भारत

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ब्राजील समेत पांच देशों की सप्ताहभर की विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। यात्रा से पहले जारी बयान में उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स को एक मजबूत सहयोगी मंच मानता है और वह एक न्यायसंगत, लोकतांत्रिक और संतुलित वैश्विक व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम सभी एक शांतिपूर्ण और समतामूलक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा में मिलकर प्रयास कर रहे हैं।”

पांच देशों की यात्रा पर निकले मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे में ब्राजील में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वह ‘ग्लोबल साउथ’ के महत्वपूर्ण देशों—घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया—का भी दौरा करेंगे।

यात्रा की शुरुआत अफ्रीकी देश घाना से होगी। मोदी बुधवार और गुरुवार को घाना में रहेंगे। यह दौरा राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा के आमंत्रण पर हो रहा है।

घाना की ऐतिहासिक यात्रा

यह प्रधानमंत्री मोदी की घाना की पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा होगी। खास बात यह है कि बीते तीन दशकों में यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री घाना की यात्रा पर जा रहा है।

ब्रिक्स को लेकर भारत की भूमिका

ब्रिक्स (BRICS) एक प्रमुख बहुपक्षीय संगठन है जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं। भारत इसकी भूमिका को वैश्विक नीति और आर्थिक संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक मानता है।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा न सिर्फ ब्रिक्स के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी, बल्कि भारत और वैश्विक दक्षिण के देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को भी नई ऊंचाई देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.