Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोने की कीमत में बढ़त जारी, चांदी में मामूली गिरावट

नई दिल्ली | गुरुवार, 3 जुलाई को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला बरकरार है, जबकि चांदी के भाव में थोड़ी नरमी दर्ज की गई है। एमसीएक्स (MCX) पर खबर लिखे जाने तक सोना 0.05% की बढ़त के साथ ₹97,443 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 0.06% की गिरावट के साथ ₹1,07,452 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

सर्राफा बाजार में सोने की चमक बनी हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में ₹500 की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही 99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छू लिया गया। इस बढ़त की वजह वैश्विक स्तर पर अमेरिकी शुल्कों को लेकर बनी अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से आ रही मजबूत मांग मानी जा रही है।

पिछले दो दिनों में सोना ₹1,700 महंगा हो चुका है, जिससे निवेशकों में फिर से इसकी ओर रुझान देखने को मिला है।

विभिन्न शुद्धता वाले सोने के भाव

  • 99.9% शुद्धता वाला सोना: मंगलवार को ₹1,200 बढ़कर ₹98,670 प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार को और बढ़कर ₹99,170 हो गया।
  • 99.5% शुद्धता वाला सोना: ₹450 की तेजी के साथ ₹98,600 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंचा। मंगलवार को इसका भाव ₹98,150 था।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अमेरिका में आयात शुल्क से जुड़ी चिंताओं, डॉलर में कमजोरी और मंदी की आशंका जैसे कारणों से निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम में तेजी बनी हुई है।

क्या करें निवेशक?

अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश सोच रहे हैं तो मौजूदा बढ़त के बावजूद सोना एक सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है। हालांकि चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.