Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

GST दरों में बदलाव की तैयारी, सस्ती हो सकती हैं कई जरूरी चीजें

नई दिल्ली |  महंगाई से जूझ रही जनता के लिए राहत की खबर सामने आ सकती है। केंद्र सरकार वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगने वाली जीएसटी दरों में बड़े बदलाव की योजना बना रही है। सूत्रों की मानें तो 12% जीएसटी स्लैब को खत्म कर उसे 5% के निचले स्लैब में मिलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस बदलाव का मकसद आम आदमी को राहत देना है, खासकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को।

कौन-कौन सी चीजें हो सकती हैं सस्ती?

अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कई उत्पादों के दाम घट सकते हैं, जैसे:

  • ₹1000 से कम कीमत वाले कपड़े और जूते
  • घी, मक्खन, पनीर, डेयरी पेय पदार्थ
  • प्रोसेस्ड मांस-मछली, टॉफी-कैंडी, जेली
  • नमकीन, भुजिया, सोया बरी
  • सूखे मेवे, डिब्बाबंद सब्जियां और मशरूम
  • 20 लीटर की पैक्ड पानी की बोतलें
  • पेंसिल, चश्मा, कॉटन बैग, स्पोर्ट्स आइटम्स
  • पास्ता, नूडल्स और मैकरोनी

यानी थाली से लेकर थैला और टिफिन तक, कई जरूरी चीजें सस्ती हो सकती हैं।

राज्यों की सहमति बनेगी अहम कड़ी

इस बदलाव के अमल के लिए राज्यों की सहमति बेहद जरूरी होगी। क्योंकि 12% स्लैब हटने से राज्यों को टैक्स में नुकसान हो सकता है, केंद्र सरकार को उन्हें भरोसे में लेना होगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार वैकल्पिक वित्तीय मुआवज़े का भी विचार कर रही है।

क्या है सरकार का दूसरा विकल्प?

सरकार के पास एक और रास्ता यह है कि वह 12% टैक्स स्लैब को खत्म कर वस्तुओं को या तो 5% या फिर 18% स्लैब में समाहित कर दे। हालांकि जनहित से जुड़ी वस्तुओं को 5% स्लैब में लाकर मुद्रास्फीति पर नियंत्रण पाने की रणनीति मजबूत मानी जा रही है।

कब सकता है फैसला?

इस विषय पर चर्चा अगली जीएसटी काउंसिल बैठक में होने की संभावना है। बैठक में यह तय किया जाएगा कि किन उत्पादों को 5% स्लैब में डाला जाए और राज्यों के टैक्स घाटे की भरपाई कैसे की जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.