Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वासुदेव द्वादशी 2025: मिलेगा संतान सुख और समृद्धि, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

7 July, 2025

7 जुलाई, 2025 को आषाढ़ शुक्ल द्वादशी के दिन वासुदेव द्वादशी का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह तिथि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत एवं पूजा करने से सभी पाप नष्ट होते हैंसंतान सुख की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

व्रत का धार्मिक महत्व

पुराणों के अनुसार, इस व्रत की महिमा महर्षि नारद ने माता देवकी को बताई थी। वासुदेव द्वादशी, देवशयनी एकादशी के अगले दिन आती है और इस बार यह सोमवार को पड़ रही है, जिससे इसका महत्व और बढ़ गया है।

  • सूर्योदय: सुबह 5:29 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:23 बजे
  • राहुकाल: सुबह 7:14 से रात 8:58 तक (इस दौरान पूजा न करें)
  • नक्षत्र: अनुराधा
  • चंद्रमा: वृश्चिक राशि में
  • पूजा विधि और नियम
  • प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें
  • भगवान वासुदेव व लक्ष्मीजी की प्रतिमा को गंगाजल व पंचामृत से स्नान कराएं
  • चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मूर्तियों की स्थापना करें
  • फूल, रोली, मौली, हल्दी, धूप-दीप और खीर या मिठाई का भोग अर्पित करें
  • कनकधारा स्तोत्र और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें
  • ब्राह्मण को दान देना विशेष पुण्यकारी होता है
  • संतान प्राप्ति की कामना वालों के लिए विशेष व्रत

इस व्रत को करने से संतान की प्राप्तिमनोकामना पूर्ति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। विशेष रूप से जिन दंपत्तियों को संतान सुख की चाह है, उनके लिए यह व्रत अत्यंत लाभकारी माना गया है। चूंकि इस बार यह दिन सोमवार को पड़ रहा है, इसलिए भगवान शिव की पूजा भी अत्यंत फलदायक होगी।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.