Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि को लेकर विशेष अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि 18 और 19 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रह सकता है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि 20 अप्रैल से मौसम साफ होने और धूप खिलने के संकेत हैं।वहीं तापमान की बात करें तो ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, सोलन और सिरमौर सहित नौ जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा था।