Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM कॉलेज के एग्जिट पॉइंट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि थार सवार दो युवक वाहन से उतरकर एक बाइक सवार से बातचीत कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेवलर अनियंत्रित होकर तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। टक्कर के बाद थार और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेवलर चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को जब्त कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

युवा खिलाड़ियों पर मोर्कल का भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार भारत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और विपक्षी टीम की चुनौती को लेकर खुलकर बात की। धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार है...

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क...

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, शौचालय में मिला संदिग्ध नोट; जांच में कुछ नहीं निकला

Summer express, लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की झूठी सूचना मिलने के बाद निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...

जालंधर के जेपी नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के जेपी नगर क्षेत्र में देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने से आसपास के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.