Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केरल में विकास चाहिए तो BJP जरूरी: अमित शाह

तिरुवनंतपुरम | केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने केरल की राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर राज्य का वास्तविक विकास चाहिए, तो भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन का जिक्र करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि केरल भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बने।

अपने संबोधन में शाह ने LDF और UDF सरकारों पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इन दोनों ने केरल को राष्ट्र विरोधी ताकतों का अड्डा बना दिया है। उन्होंने कहा, “केरल में असली बदलाव केवल भाजपा और एनडीए ही ला सकते हैं। एलडीएफ और यूडीएफ से कोई उम्मीद नहीं है।”

‘आतंकवाद पर मोदी सरकार का जीरो टॉलरेंस’

शाह ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर भी सख्त रुख दिखाया। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल मोदी सरकार ही आतंकवाद को सीमा पार जाकर जवाब दे सकती है।

कम्युनिस्टों पर सीधा हमला

शाह ने भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के फर्क को बताते हुए कहा, “बीजेपी पूरे देश के विकास में विश्वास रखती है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी सिर्फ अपने कैडर का विकास करती है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दशहरा उत्सव के समापन पर कीं कई अहम घोषणाएं, महिला के नाम पर जमीन खरीदने पर रजिस्ट्री शुल्क होगा 4 प्रतिशत कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप...

दीपावली पर सोलन में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, निर्धारित स्थलों पर ही मिलेगी अनुमति

सोलन-:दीपावली के त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सोलन ने जन सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है। आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं। संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं...

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.