Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब उत्पादक संघ का विरोध: किसानों की जमीन से बेदखली अवैज्ञानिक और अमानवीय 

Shimla,14 July

हिमाचल सेब उत्पादक संघ ने राज्य सरकार और हाईकोर्ट द्वारा किसानों की जमीन से की जा रही बेदखली कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज़ जताया है। संघ ने इसे न केवल अवैज्ञानिक और अमानवीय, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 का भी उल्लंघन बताया है। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने आरोप लगाया है कि सरकार धारा 163-ए के नाम पर किसानों की वर्षों पुरानी बागवानी को उजाड़ रही है, जबकि कई मामलों पर अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

अदालत में चार कानूनी आधारों पर इस कार्रवाई को देंगे चुनौती 


राकेश सिंघा ने बताया कि बीते एक साल में हिमाचल हाईकोर्ट ने भूमि से बेदखली को लेकर कई विरोधाभासी फैसले दिए हैं। वर्ष 2000 में सरकार ने खुद धारा 163-ए के अंतर्गत इन जमीनों को नियमित करने के लिए आवेदन मांगे थे, लेकिन अब उन्हीं जमीनों को वन भूमि बताकर किसानों को हटाया जा रहा है। संघ का कहना है कि यह किसानों के जीवन और आजीविका के अधिकार का हनन है।सेब उत्पादक संघ का यह भी कहना है कि वे अदालत में चार कानूनी आधारों पर इस कार्रवाई को चुनौती देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सेब का पौधा “मेलस सिल्वेस्ट्रिस” प्रजाति से आता है, जो भले ही जंगलों से जुड़ा हो, लेकिन वर्तमान सेब बागवानी बीते पचास वर्षों से की जा रही है। इसलिए इसे वन प्रजाति बताकर बेदखली करना पूरी तरह अनुचित है।

मंगलवार को बुलाई महासभा

संघ ने मंगलवार को जुब्बल के हाटकोटी में किसानों की एक आपातकालीन महासभा बुलाई है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि जब तक सभी कानूनी पहलुओं पर स्पष्टता नहीं आती, तब तक बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए और अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की जाए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.