Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में तीन दिन तक बारिश का दौर, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, 23 जुलाई तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

21 जुलाई को इन जिलों में बारिश तय

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में कुछ जगहों पर और सिरसा व फतेहाबाद में छिटपुट बारिश हो सकती है।

22 जुलाई को भारी बारिश का दिन!

22 जुलाई को कुछ जिलों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। खासतौर पर चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में भी अधिकतर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

23 जुलाई को भी रहेंगे बादल मेहरबान

23 जुलाई को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सिरसा और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि इस दिन के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

क्या है येलो अलर्ट?

येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति सामान्य से अलग हो सकती है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों की संभावना होती है।

फिलहाल, लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम विभाग की ताज़ा अपडेट पर नज़र रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.